पुलिस के पास झगड़े का ऑडियो, लिया गया आफताब का वॉयस सैंपल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला का सोमवार को वॉयस सैंपलिंग टेस्ट किया गया। इसके लिए दिल्ली पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से सेंट्रल फॉरेंसिक लैब लाई। दरअसल, इस केस में पुलिस को एक ऑडियो मिला है। इसमें आफताब और श्रद्धा के बीच बहस हो रही है। बता दें कि, इसी ऑडियो से आफताब की आवाज का मिलान करने के लिए पुलिस ने आफताब का वॉयस सैंपल लिया।
