74 साल बाद हिमवीरों ने माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आईटीबीपी हिमवीरों ने पहली बार समुद्रतल से 21,050 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट बलबला चोटी पर तिरंगा फहराया। पहली बार कोई भारतीय दल यहां पहुंचा है। 74 साल पहले 25 अगस्त 1947 को स्विट्जरलैंड के दल ने इसे फतह किया था। 46 सदस्यीय दल को डीआईजी अपर्णा सिंह ने हरी झंडी दिखाई। 4 सितंबर को 5 जवान और 1 गाइड आखिरी बेस कैंप से निकले थे, जबकि अन्य बेस कैंप में रहे।
