देश में 81 दिन बाद सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हुआ। देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 42,174 मरीज बढे़ हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी हो गई है।
