आखिर 20 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व बाल दिवस?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
भारत में बच्चों का दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है। लेकिन विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों में जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए मनाया जाता है। 20 नवंबर को इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी।
