ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स में मिलेगा 10% आरक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि अग्निपथ स्कीम के तहत चुने गए युवाओं को चार साल पूरे करने के बाद सीएपीएफ और असम राइफल्स जैसे बलों में 10% आरक्षण दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अग्निवीरों को इन दोनों केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए उम्र की अधिकतम सीमा से भी तीन साल ज्यादा तक की छूट मिलेगी। पहले बैच के लिए छूट पांच साल की होगी।
