x

कोरोना व डेंगू के बाद दिल्ली में अब स्वाइन फ्लू का प्रकोप, तेजी से बढ़ा संक्रमण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Indiaspend

कोरोना महामारी और डेंगू संक्रमण के बीच दिल्ली वालों के लिए अब एक और नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि 60 दिन में 44 गुना मरीज बढ़े हैं जिसे लेकर सरकार भी अलर्ट हुई है। जुलाई माह तक दिल्ली में दो ही स्वाइन फ्लू के मामले थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 88 हो चुकी है।