भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कीं, जांच कमेटी गठित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: latestly
रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी.