शादी के बाद टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
आईएएस टीना और प्रदीप शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने आखिरकार करीब 20 रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। दोनों के रिसेप्शन की भी तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के दौरान दोनों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने सारी रस्में निभाईं। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे शादी के वक्त बेहद सिंपल लुक में दिखे।
