'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कश्मीरी पंडितों पर वेब सीरीज बनाएंगे विवेक रंजन अग्निहोत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को बयां करती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की स्क्रीन भी बढ़ा दी गई हैं। अग्निहोत्री अब कश्मीरी पंडितों को लेकर एक वेब सीरीज़ भी बनाना चाहते हैं। वो बताते हैं कि इस पर उन्हें 4 साल तक रिसर्च करनी पड़ी। रिसर्च के बाद उनके पास इतना कंटेंट है कि वह जल्द इस पर एक वेब सीरीज बनाएंगे।
