कोलाबा में रिकॉर्ड 61.8 मिलिमीटर तो संताक्रूज में 41.3 मिलिमीटर की बारिश दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Down to earth
लगातार बारिश के बाद मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून की घोषणा हुई। मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई समेत कोंकण के अधिकांश हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ गया है। वहीं उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
