अग्निपथ योजना: अब उत्तर प्रदेश में युवक ने की आत्महत्या, सालों से कर रहा था तैयारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हरियाणा और राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी अग्निपथ योजना के कारण तनाव में चल रहे एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला फतेहपुर जिले का है और पीड़ित विकास पटेल पिछले काफी समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन अग्निपथ योजना के कारण स्थायी तौर पर सेना में भर्ती होने का उसका सपना चकनाचूर हो गया और उसने परेशान होकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।