अग्निपथ योजना: 11 राज्यों में फैला विरोध, तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगाई गई आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mid-day
अग्निपथ योजना को लेकर बिहार से उठी विरोध की चिंगारी 11 राज्यों में फैल चुकी है। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और राजस्थान के बाद अब तेलंगाना में भी प्रदर्शन शुरू हुआ। यहां एक ट्रेन को आग लगाई गई। यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
