आगरा में अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Postsen
आगरा में निजी अस्पताल की बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस अस्पताल में आग लगी है वो जिले के शाहगंज थाना में स्थित है। अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। आगरा के इस निजी अस्पताल में आग मंगलवार की देर रात को लगी है। इस घटना के संबंध में आगरा के सिटी एसपी विकास कुमार ने जानकारी दी।
