श्रद्धा मर्डर केस में एम्स का खुलासा, जंगल से इंसानी हड्डियां बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
श्रद्धा वालकर हत्या मामले में शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हुई हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। दक्षिण जिला पुलिस को इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
