प्रयागराज में तैनात वायुसेना अफसर ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
प्रयागराज स्थित वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय में तैनात विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया। देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के बीच देहरादून निवासी विक्रांत उनियाल ने 21 मई को ही माउंट एवरेस्ट पर एक ओर तिरंगा फहराया वहीं दूसरी ओर वायुसेना के ध्वज के साथ उन्होंने वहां राष्ट्रगान भी गाया। उनका यह कठिन अभियान 15 अप्रैल 22 को काठमांडू से शुरू हुआ था।
