एयर इंडिया फ्लाइट केस: को-पैसेंजर का बयान, आरोपी नशे में धुत था, क्रू ने नहीं की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब की घटना के बाद एक को-पैसेंजर का बयान सामने आया है। पैसेंजर सुगाता भट्टाचार्जी ने बताया कि आरोपी ने 4 बार ड्रिंक्स ली थी। उसकी चाल से ही पता चल रहा था कि वो नशे में धुत है। जिस महिला के साथ यह घटना हुई, वो काफी जेंटल थीं। भट्टाचार्जी ने यह भी बताया कि क्रू ने दूसरी सीट देने के लिए महिला की मदद नहीं की।
