एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए उप प्रमुख नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 1 फरवरी 2023 को वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे एयर मार्शल संदीप सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह फिलहाल प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 21 दिसंबर, 1984 को वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किए गए। उन्हें 4,900 घंटे से अधिक समय की उड़ान का अनुभव प्राप्त है।
