भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए मिसाइल रक्षा कवच से लैस विमान सितंबर तक बेडे़ में होगा शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ले जाने वाले विमानों की सुरक्षा अब अमेरिकी राष्ट्रपति को ले जाने वाले विमानों जैसी होगी। दो विशेष रूप से उन्नत बोइंग 777 विमान प्रधानमंत्री मोदी के 'एयर इंडिया वन' बेड़े में सितंबर लास्ट तक शामिल होंगे। विमान किसी भी मिसाइल हमले के खतरे का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। विमान 'सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स' से लैस होंगे, जिसमें इंफ्रारेड और इलेक्ट्रॉनिक जंगी तकनीक शामिल है।
