सुखना लेक पर एयरशो शुरू, 80 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सुखना लेक पर दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलने वाले एयर शो में 80 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया। इसमें राफेल, चिनूक, तेजस, जगुआर, मिग-29 और मिराज-2000 समेत लड़ाकू विमान ने कलाबाजियां कीं। सुखना लेक पर एयरशो शुरू हो गया है। इस दौरान लोग चिनूक के करतब देखकर रोमांचित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित सुखना लेक पहुंचे।
