अमिताभ-अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी अब पॉजिटिव आया हैl इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या अभिषेक बच्चन का भी Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम बच्चन परिवार को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'