एजाज खान को 1 लाख के मुचलके पर मिली कोर्ट से जमानत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
एक्टर एजाज खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर एजाज को जमानत दे दी है। एजाज खान को 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें हाल ही में एजाज खान ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए विवादित बयान देते हुए एक वीडियो साजा किया था।