पश्चिमी यूपी में अलर्ट, पांच जोन और 15 सेक्टरों में बंटा शहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Getty images
आतंकी इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मेरठ शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांट दिया। शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए एलआईयू और मेरठ पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।
