मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली और बिहार समेत इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हो सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में 15 से 18 जून तक बारिश होने की संभावना है। फिलहाल, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार और झारखंड में लू चल सकती है।
