एलेक्सेई नवलनी की अपील, रात में होने वाली चेकिंग व्यवस्था पर लगे रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस में जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी ने कोर्ट से कहा कि रात के समय हर घंटे होने वाली उनकी चेकिंग की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए। इससे वह रात में सो नहीं पाते और उन्हें बेवजह परेशानी उठानी पड़ रही है। नवलनी ने यह बात वीडियो लिंक के जरिये हो रही सुनवाई में कही। उन्होंने कहा- मुझे रात के समय बार-बार जगाने से जेलकर्मियों को रोका जाए।
