x

जलवायु परिवर्तन की चपेट में 612 जिले, पूर्वी हिस्से के 100 जिलों में सर्वाधिक खतरा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू और आईआईटी मंडी व आईआईटी गुवाहाटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में दावा किया कि देश के सभी 612 जिले जलवायु परिवर्तन की चपेट में हैं। इनमें भी देश के पूर्वी हिस्से के 100 जिले जलवायु परिवर्तन के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील हैं। देश के आठ राज्यों- झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, अरूणाचल प्रदेश व पश्चिम बंगाल जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से खतरे में हैं।