दिल्ली एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, रूटीन भर्ती पर रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद एम्स में सभी रूटीन भर्तियां, डेली प्रैक्टिस और गैर जरूरी सर्जरियां तुरंत अगले आदेश तक के लिए रोक दी गईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी ओल्ड आरएके की ओपीडी में शिफ्ट होगी।
