x

देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त मिलेगा कोरोना का बूस्टर डोज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The Hindu

देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त मिलेगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सभी सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगवाया जा सकेगा। हालांकि, फ्री डोज अगले 75 दिन के लिए ही उपलब्ध होगा। अभी देश में कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मुफ्त है, जबकि बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होता है।