इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की ताजमहल के बंद कमरे खोलने की मांग करने वाली याचिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के ताजमहल के बंद दरवाजों को खोलने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए हाई कोर्ट ने उससे जनहित याचिका व्यवस्था का मजाक न बनाने को कहा। जस्टिस डीके उपाध्याय और सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि कल को वो आकर जजों के चैंबर में जानने की मांग करेंगे। बेंच ने याचिकाकर्ता को मामले पर MA या PhD करने की सलाह भी दी।