आरोप: रूसी सैनिकों ने किया यूक्रेनी युवती का रेप, सिर में गोली मारी, नाखून उखाड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mirror
आरोप है कि रूसी सैनिकों ने एक 23 वर्षीय यूक्रेनी महिला करीना येर्शोवा का दुष्कर्म किया। फिर, उसके सिर में गोली मारी। उसके माता-पिता ने बताया कि बेटी के पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे और उसकी आंखों में आंसू भरे थे। पिता ने दावा किया कि रूसी सैनिकों की यातना के कारण मेरी बेटी का शरीर क्षत-विक्षत मिला था। उसकी उंगलियों से नाखून तक उखाड़ दिए गए थे।
