अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने के लिए लड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने लगाएं यौन शोषण के आरोप
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: unsplash.com
करीब 1 साल से सऊदी अरब में कैद 11 महिला कार्यकर्ताओं ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. कार्यकर्ताओं को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्होंने आपबीती सुनाई और कहा कि पूछताछ करने वाले ऑफिसर्स ने उन्हें बिजली के झटके दिए और मारपीट की. प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी. वहीं मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी.
