5 छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, प्रधानाध्यापक सहित 15 के खिलाफ मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: keralakamudi
राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल की पांच छात्राओं ने अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 15 शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न एवं सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्कूल के पूरे स्टाफ के खिलाफ भादसं की सम्बद्ध धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि यह स्कूल के एक पूर्व अध्यापक का बदला लेने का काम हो सकता है।
