हैरतअंगेज: ब्रिटिश किसान ने एक ही बेल पर उगाए 5,891 टमाटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Presswire18
ब्रिटेन के एक किसान डगलस स्मिथ ने दावा किया कि उसने टमाटर उगाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। हर्टफोर्डशायर में उसने एक ही बेल पर 5,891 टमाटर उगाए हैं। टमाटरों का वजन कुल मिलाकर 20 किलोग्राम से ज्यादा था। इससे पहले एक ही बेल में सर्वाधिक टमाटर उगाने का रिकॉर्ड मिडलैंड्स के कोवेंट्री के सुरजीत सिंह कैंथ के नाम दर्ज था। जिन्होंने एक ही बेल पर 1,344 टमाटर उगाए थे।
