अमेरिका: 56 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे और बहू के बच्चे को दिया जन्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कई कारणों की वजह से कुछ कपल माता-पिता नहीं बन पाते हैं, इसलिए वह सरोगेसी का सहारा लेते हैं। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प मामला अमेरिका के उटाह से सामने आया है। यहां हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन के कारण कैंब्रिया (30) के गर्भाशय के हिस्से को हटा दिया गया था, जिसके कारण वह मां नहीं बन सकती थीं। उनको संतान का सुख देने के लिए उनकी 56 वर्षीय सास नैन्सी हॉक ने सेरोगेसी से अपनी पोती को जन्म दिया है।