अमेरिका ने चीन को दिया एक और झटका, कई उत्पादों पर लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने चीन से आयातित उत्पादों पर मिलने वाली पांच तरह की छूट पर रोक के आदेश जारी किए। चीन के शिनजियांग प्रांत के उइगर क्षेत्र में जबरन काम करके बनाए गए उत्पादों पर ये आदेश लागू होगा। यानि यहां बने उत्पादों को पांच तरह की छूट नहीं मिलेगी। अमेरिका का कहना है कि चीनी सरकार इस इलाके में लगातार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।
