85 साल बाद ग्लेशियर में मिले अमेरिकी खोजकर्ता के कैमरे और उपकरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cbs news
प्रसिद्ध अमेरिकी खोजकर्ता ब्राडफोर्ड वॉशबर्न के कैमरे और उपकरण युकोन ग्लेशियर में पड़े मिले। इन्हें 1937 में इन्हें ग्लेशियर की बर्फ में छोड़ा गया था। वॉशबर्न मैसाचुसेट्स में बोस्टन साइंस म्यूजियम के फोटोग्राफर, कार्टोग्राफर और निदेशक थे। दरअसल, तीन एथलीट इतिहास के एक अविश्वसीय टुकड़े को खोजने के लिए एक मिशन पर गए थे। जहां उन्हें कैमरे और उपकरण मिले। वॉशबर्न ने माउंट लुकानिया की चढ़ाई 1937 में शुरू की।
