x

13 शहीद सैनिकों के सम्मान में चार दिन झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

काबुल में हुए बम धमाके और उसमें 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद उनके सम्मान में अमेरिकी झंडा चार दिन तक झुका रहेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया कि तुम्हे हम माफ नहीं करेंगे, ढूंढेंगे और सजा देंगे। बाइडन ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘इस हमले को अंजाम देने वाले और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वाले ध्यान रखें हम तुम्हें बख्शेंगे नहीं।'