115 साल की हुईं अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला, दो विश्व युद्ध और टाइटैनिक के डूबने की हैं गवाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Greek reporter
अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला आयोवा प्रांत की बेसी हेंड्रिक्स 115 साल की हुईं। 1907 में पैदा हुईं हेंड्रिक्स ने हालिया जन्मदिन मनाया। वह 21 राष्ट्रपतियों, दो विश्व युद्ध और टाइटैनिक के डूबने की घटना की गवाह हैं। उनकी 90 साल की बेटी जोन शेफर ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि हमारे पास अभी मां है। बेटे लियोन हेंड्रिक्स ने कहा कि वह अब भी हमारी चिंता करती हैं।
