दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, आज बीएसएफ जवानों के साथ करेंगे संवाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात असम पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमित शाह की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शाह का स्वागत किया। गृह मंत्री आज सुबह सीमा सुरक्षा बल की मनकाचर सीमा चौकी का दौरा करेंगे और वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत करेंगे।
