अमिताभ बच्चन की हालत में सुधार, डॉक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना से संक्रमित होने के बाद पूरे देश में उनके लिए दुआओं का दौर चल पड़ा है। वहीं उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है, 'उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।