झज्जर की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, लोगों को सांस लेने में दिक्कत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
हरियाणा के झज्जर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने की खबर है। फैक्ट्री की पाइप से गैस रिसाव होने की वजह से पहले तो फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। फिर आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने तकलीफ और उल्टियां होने लगी। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
