बालासोर में फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, अस्पताल में भर्ती कराई गईं 28 महिला मजदूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: partidin time
ओडिशा के बालासोर में बीती रात एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 28 के करीब महिला मजदूर बीमार पड़ीं। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्ट्री बीजू जनता दल के पूर्व सांसद के बेटे प्रतीक जेना की है। इससे पहले, कल महाराष्ट्र के वसई में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर घायल हो गए।
