राजस्थान के जालोर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के जालोर में बीती रात करीब 2 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही। इससे पहले 16 नवंबर को गुजरात के बनासकांठा के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था।
