बारिश की वजह से गिरा कच्चा मकान, एक बुजुर्ग की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के गांव खेरली भगपुरा में शनिवार देर रात कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में एक बुजुर्ग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बरसाती पानी घुसने से मकान ढह गया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
