ईरानी संस्था ने रखा ट्रंप का सिर काटने पर 8 करोड़ डॉलर का इनाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरानी मिलिट्री के जनरल कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान मशाद में एक संस्था ने डोनाल्ड ट्रंप का सिर कलम करने वाले को 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 5.76 अरब रुपये का इनाम देने का ऐलान किया। संस्था ने ईरानियों से अपील की है कि सभी एक-एक डॉलर का दान दें ताकि ट्रंप के सिर के बदले रखे गए 80 मिलियन डॉलर की रकम को इकट्ठा किया जा सके।
