गुंटूर में कृष्णा नदी में यूपी के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक की डूबकर मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कृष्णा नदी में नहाने गए वैदिक स्कूल के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक शुक्रवार शाम डूब गए। बाद में शवों के नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डूबे विद्यार्थियों में नितीश कुमार दीक्षित, हर्षित शुक्ला, शुभम त्रिवेदी, अंशुमन शुक्ला और मध्य प्रदेश का रहने वाला शिवा शर्मा आदि शामिल थे और शिक्षक के. सुब्रमण्यम गुंटूर जिले के नरसारावपेट निवासी थे।
