गुस्साई भीड़ ने महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी का घर फूंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया। अचानक से आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आगे लगाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।