यूक्रेन के खिलाफ जंग में और सैनिक भेजने से नाराज युवक ने अधिकारी को गोली मारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में तीन लाख सैनिक और उतारने के ऐलान के बाद लोगों में गुस्सा है। हालिया, साइबेरिया के शहर उस्तलिमस्क में 25 साल का जिलिन सेना के दफ्तर में घुसा और भर्ती कमांडेंट को यह कहते हुए गोली मार दी कि कोई लड़ने के लिए नहीं जाएगा। हम अब अपने घर जाएंगे। जिलिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमांडेंट को आईसीयू में रखा गया।
