साढ़े 8 घंटे चले प्रदर्शन के बाद हुआ अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asianet News Hindi
उत्तराखंड के श्रीनगर में साढ़े 8 घंटे चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार रविवार को अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंकिता भंडारी के परिजनों को आश्वासन दिया गया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता की मौत पानी में डूबने से हुई। धक्का देने से पहले उसे किसी भारी चीज से पीटा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले।
