ऋषिकेश की नहर से मिला अंकिता का शव, भाई और पिता ने की शिनाख्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
उत्तराखंड एसडीआरएफ नेअंकिता भंडारी का शव चिल्ला नहर से बरामद किया। अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। वह 18 सितंबर से लापता थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मर्डर केस में बीजेपी नेता के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद उसका रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार रात रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया।
