वैक्सीन न लगवाने पर इस दिन से दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की दफ्तर में एंट्री बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि दिल्ली सरकार के जिन कर्मचारियों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है 16 अक्तूबर से दफ्तर में उनकी एंट्री नहीं होगी। आदेश में कहा गया कि डीडीएमए की 29 सितंबर को हुई बैठक में सभी सरकारी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों और शिक्षकों व सभी स्कूल या कॉलेज स्टाफ के लिए 100% वैक्सीनेशन जरूरी होगा क्योंकि, ये लोग आम लोगों के लगातार संपर्क में आते रहते हैं।
